{"_id":"695783b37834968cb20544c4","slug":"fire-broke-out-at-the-army-camp-near-auli-road-in-jyotirmath-chamoli-uttarakhand-news-in-hindi-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: सेना कैंप में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी, जवानों के साथ फायर सर्विस की टीम बुझाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: सेना कैंप में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी, जवानों के साथ फायर सर्विस की टीम बुझाने में जुटी
Fri, 02 Jan 2026 02:55 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:55 PM IST
सार
ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैलने से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सेना के कैंप में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: अंकिता हत्याकांड...मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार
विज्ञापन
सेना के कैंप में लगी आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, जिसके कारण इसे बुझाने में जवानों और फायर सर्विस की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना का स्टोर था, जिसमें प्लास्टिक का समान था। यहां खेत भी है जहां सुखी घास थी। तेज हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई थी। अब धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।