फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Earthquake Tremors in chamoli district uttarakhand

उत्तराखंड: चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

Tue, 21 Apr 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Earthquake Tremors in chamoli district uttarakhand
भूकंप के झटके - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 8.39 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में पांच किलोमीटर भूमि के अंदर था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि रात आठ बजकर 39 मिनट पर भूकंप का झटका आया। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी। 10 अप्रैल की रात भी यहां भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी। इससे पहले एक अप्रैल की रात कपकोट समेत बागेश्वर जिले के तमाम हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नैनीताल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed