फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Diwali 2024 Celebrated in Char Dham special worship was done devotees celebrate Deepotsav

Diwali 2024: दीयों की रोशनी से जगमग हुए चारधाम, हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने ऐसे मनाया दीपोत्सव

Fri, 01 Nov 2024 08:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2024 08:20 PM IST
सार

Uttarakhand News: मंदिर को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Diwali 2024 Celebrated in Char Dham special worship was done devotees celebrate Deepotsav
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम में आज शुक्रवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। बदरीनाथ धाम में विधि विधान के साथ महालक्ष्मी, कुबेर जी और फिर भगवान बदरीनाथ के खजाने की पूजा की गई।

विज्ञापन


मंदिर को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भी भीड़ लगी रही। बदरीनाथ धाम में अपराह्न पांच बजे के बाद प्रदोष काल में पूजाएं संपन्न कराई गई। धाम में गणेश जी और फिर महालक्ष्मी पूजन शुरू हुआ। उसके बाद कुबेर जी व भगवान के खजाने की पूजा की गई।
विज्ञापन


Diwali: उत्तराखंड के इस गांव में चार दशक बाद मना दीपोत्सव...जन्मभूमि को लेकर दिखा प्यार, मिलकर मनाया त्योहार
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने धाम में पूजाएं संपन्न कराई। इसमें धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता सहित हक हकूकधारी आदि भी शामिल रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में दीपावली सदियों से चली परंपराओं के अनुसार मनाया गया।



गोपीनाथ मंदिर में दीये जलाने के साथ की पूजा अर्चना
गोपेश्वर स्थिति गोपीनाथ मंदिर में भी शुक्रवार को दीपावली पर्व मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने दीये जलाए। अपराह्न मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

केदारनाथ: महालक्ष्मी पूजन के लिए 10 क्विंटल फूल व 1100 दीयों से सजा मंदिर
पंचकेदार में प्रमुख केदारनाथ धाम में महालक्ष्मी पूजन के लिए 10 क्विंटल फूलों के साथ ही 1100 दीयों से सजाया गया है। मंदिर परिसर के चारों तरफ दीये जलाए गए। बाबा केदार की सांयकालीन पूजा व आरती के बाद महालक्ष्मी पूजन शुरू हुआ।

शुक्रवार को अपराह्न बाद केदारनाथ मंदिर के लक्ष्मी-नारायण विग्रह में साज-सज्जा शुरू की गई। यहां पर धार्मिक परंपराओं के तहत पूजा-अर्चना के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। सांय करीब 6.30 बजे बाबा केदार की पूजा-अर्चना व आरती के बाद केदारनाथ धाम में दीपावली के पावन पर्व पर महालक्ष्मी पूजन शुरू हुआ।

रविग्राम के जलमोकी ब्राह्मणों के द्वारा महालक्ष्मी के पूजन की सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस मौके पर मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग व अन्य तीर्थपुरोहितों ने पूजा का संकल्प लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed