फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dipti missed a chance for top in isc only two points

इतिहास रचने से चूक गई उत्तराखंड की टॉपर दीप्ति

Tue, 30 May 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 May 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
dipti missed a chance for top in isc only two points

उत्तराखंड की टॉपर एस दीप्ति इत‌िहास रचने से मात्र दो अंको से चूक गई। तीन साल पहले ऑल इंडिया टॉपर भुवन्या विजय की कहानी दोहराने से दो अंक से चूक गई। ऑल इंडिया टॉपर ने उनसे केवल दो अंक अधिक हासिल किए हैं। हालांकि दीप्ति अपनी इस कामयाबी से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


तीन साल पहले सेंट जोजेफ्स की भुवन्या विजय ने 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था। इस साल दीप्ति के लिए यह मौका दो अंकों से चूक गया। कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी की एस दीप्ति ने ऑल इंडिया टॉपर से दो अंक कम पाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कंप्यूटर साइंस में 100 अंक, फिजिक्स व गणित में 99-99 अंक हासिल किए हैं। दीप्ति का कहना है कि वह ऑल इंडिया में तीसरे स्थान और प्रदेश में पहले स्थान से भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया टॉपर अनन्या मैती ने दो अंक अधिक पाए हैं। इससे पहले दून के नवैद्य बंसल भी इस मुकाम पर पहुंचने से चूक गए थे। अनन्या ने 400 में से 398 अंक हासिल किए हैं जबकि एस दीप्ति ने 400 में से 396 अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी में कम स्कोरिंग की वजह से दीप्ति इस मुकाम पर पहुंचने से रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed