फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DELED Entrance exam 2019 Two major Changes for Applicants

डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नियमों में हुए दो बड़े बदलाव, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
DELED Entrance exam 2019 Two major Changes for Applicants
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा अब अभ्यर्थी किसी भी जनपद में दे सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए शासन ने नियमों को संशोधित कर दिया है। इतना ही नहीं, परीक्षा का समय दो घंटे से बढ़ाकर ढाई घंटे कर दिया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब अभ्यर्थी किसी भी जनपद में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनसे प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित शहरों के विकल्प भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन्हें प्रवेश परीक्षा केंद्रों के आवंटन के लिए उनके विकल्पों के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा लिखित परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। जिसकी अवधि अब दो घंटे के बजाए ढाई घंटा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी

जिसमें 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। संशोधित नियम के अनुसार आवेदन पत्र की बिक्री पर 40 रुपये की धनराशि डाकघरों को दी जाएगी, जो परीक्षा शुल्क में शामिल होगी। वहीं आवेदन को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रारंभ होने तक राज्य में स्थित डाकघरों के माध्यम से ही आवेदन पत्रों की बिक्री की व्यवस्था रहेगी।

संशोधित नियम में प्रशिक्षणार्थी से हर साल लिए जाने वाले प्रशिक्षण शुल्क में कोई इजाफा नहीं किया गया है, लेकिन सेमेस्टर परीक्षा शुल्क में दो सौ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सेमेस्टर परीक्षा शुल्क 650 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये प्रति सेमेस्टर किया गया है।

इसके अलावा विज्ञान विषय के पदों के अंतर्गत 40 प्रतिशत पद स्नातक स्तर पर भौतिक विज्ञान व गणित से विज्ञान स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, 40 प्रतिशत पद स्नातक स्तर पर रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान विषय से विज्ञान स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं 20 प्रतिशत ऐसे स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों, जो इन विषयों से अलग अन्य विषयों से विज्ञान स्नातक योग्यताधारी हैं, के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इतने अंक चाहिए

इसी तरह मानविकी वर्ग में 15 प्रतिशत अंग्रेजी भाषा, 15 प्रतिशत हिंदी भाषा और 70 प्रतिशत अन्य मानविकी वर्ग के अन्य विषयों से स्नातक योग्यताधारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। संशोधित नियम में कहा गया है कि इस व्यवस्था के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विज्ञान वर्ग एवं विज्ञानेत्तर वर्ग में निर्धारित किया जाएगा। चयन सूची प्रवेश परीक्षा की श्रेष्ठता के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।

नवंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच होगी प्रवेश परीक्षा
संशोधित नियम में कहा गया है कि वर्तमान सत्र 2019-20 में दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा नवंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच होगी। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण व सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से परीक्षा तिथि निर्धारित की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed