{"_id":"6180f921ac5d3203c66f71bc","slug":"dehradun1635842337","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बढ़े 30 हजार नए मतदाता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उत्तराखंड में बढ़े 30 हजार नए मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 10 महीने में 30,808 नए मतदाता बन गए हैं। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हजार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि नए मतदाता बनाने, पता बदलने, मतदाता सूची में करेक्शन के लिए एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत 13, 14 नवम्बर और 27 व 28 नवम्बर को सभी बूथों पर बीएलओ बैठेंगे। अब निर्वाचन कार्यालय की ओर से पांच जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।