फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Paperless work will Start in CBSE Schools from 1st September

देहरादून: सीबीएसई में एक सितंबर से पेपरलैस वर्क, सभी स्कूलों को जारी किए दिशा निर्देश

Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
सार

  • ई-हरकारा पोर्टल के माध्यम से सभी काम करने को कहा

विज्ञापन
Dehradun: Paperless work will Start in CBSE Schools from 1st September
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीबीएसई में एक सितंबर से पेपरलैस वर्क शुरू होने जा रहा है। इससे एक ओर जहां कागज की बचत होगी तो दूसरी ओर कामों की गति भी तेज होगी। इस संबंध में सीबीएसई देहरादून की ओर से सभी संबद्ध स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


 सीबीएसई ने ई-हरकारा नामक पोर्टल विकसित किया है। इसमें सभी स्कूल हर तरह की सूचनाएं, शिकायतें, आवेदन, सुझाव आदि संबंधित विभागों व क्षेत्रीय कार्यालय को भेज सकेंगे। सीबीएसई ने सभी स्कूलों से ई-हरकारा पोर्टल का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह जानकारी भी दी है कि एक सितंबर से सीबीएसई किसी भी तरह का ऑफलाइन या ईमेल पत्राचार स्वीकार नहीं करेगा। सभी कार्यवाही ई-हरकारा पोर्टल के जरिए ही होंगी और हर स्कूल को इसका इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि एफिलेशन यानी मान्यता, एग्जामिनेशन यानी परीक्षा और एकेडमिक आदि से संबंधित हर तरह की कार्रवाई सीबीएसई ने पहले ही ऑनलाइन कर दी है।

कुछ बची खुची व्यवस्थाओं को लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया। इसके बाद भी हर तरह के शिकायत व आवेदनों को स्कूल पेपर और ई-मेल के जरिए भेज रहे थे। अब इसे भी पूरी तरह से ऑनलाइन किए जाने के लिए ही ई-हरकारा पोर्टल को विकसित किया गया है।

स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर इसी पोर्टल पर हर जानकारी मुहैया कराएंगे। इससे उनके आवेदन व शिकायतें संबंधित विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी के पास पहुंचेंगे।

सीबीएसई का तर्क है कि इस नई व्यवस्था से एक ओर जहां पेपर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा, वहीं ई-मेल के जरिए विभागों को पत्र भेजने और उसके उत्तर का इंतजार करने का समय भी बचेगा। पोर्टल के जरिए स्कूल किसी भी विभाग से संबंधित शिकायत उस विभाग तक सीधे पहुंचेगी और उन्हें जवाब भी सीधे मिलेगा। इसमें कम से कम समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed