फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Lawsuit Filed on youth for Fraud in Group c Exam

देहरादून: फर्जीवाड़ा कर समूह ग की परीक्षा देने पहुंचा युवक, मुकदमा दर्ज 

Tue, 05 Oct 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Oct 2021 09:45 PM IST
सार

तीन अक्तूबर को दून में 28 केंद्रों पर शाम चार से छह बजे तक समूह ग, एमटीएस पद के लिए परीक्षा हुई थी। परीक्षा देते ही जिस अमित को प्रवेश दिया गया वह लापता हो गया।

विज्ञापन
Dehradun News: Lawsuit Filed on youth for Fraud in Group c Exam
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान की समूह ग की परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रविवार को आयोजित परीक्षा में एक ही नाम पते के दो युवक परीक्षा देने पहुंचे थे। इनमें से एक को बैठाया गया और दूसरे को वापस भेज दिया गया, लेकिन जिसने परीक्षा दी वह भी अचानक गायब हो गया। वहां छूटे उसके बैग में विभिन्न दस्तावेज मिले, जिनके आधार पर उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रितेश साह ने बताया कि मामले में कुलसचिव की ओर से तहरीर दी गई थी। तीन अक्तूबर को दून में 28 केंद्रों पर शाम चार से छह बजे तक समूह ग, एमटीएस पद के लिए परीक्षा हुई थी। इसमें एसजीआरआर खुड़बुड़ा सेंटर के ब्लॉक ए में अमित नाम के दो परीक्षार्थी पहुंचे थे। इनके आधार कार्ड पर पिता का नाम और पता एक था, लेकिन फोटो दोनों की अलग-अलग थी। इस पर वहां तैनात निरीक्षक और केंद्र अधीक्षक ने दोनों के पहचानपत्र देखे।
विज्ञापन


एक अमित का पहचानपत्र फर्जी करार देते हुए उसे सेंटर से वापस भेज दिया। जबकि, दूसरे को प्रवेश दे दिया गया। हालांकि, परीक्षा देते ही जिस अमित को प्रवेश दिया गया वह लापता हो गया। उसका बैग संस्थान में छूट गया। इसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed