फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   decision on neet counselling

नीट काउंसिलिंग पर नहीं हो सका फैसला

Sun, 25 Sep 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Sep 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
decision on neet counselling
d

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोकी गई प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसिलिंग पर शनिवार को भी कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने सेकेंड काउंसिलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में नीट को लेकर शासन ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए। इसके चलते प्राइवेट कॉलेजों में दूसरे चरण की काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं में दिन भर असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


जबकि, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए सेकेंड काउंसिलिंग का परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। कुलपति डॉ. सौदान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार ही स्टेट कोटे की सीटों की काउंसिलिंग पर सहमति जताई गई।

वहीं, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिलों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद अब शासन को निर्णय लेना है। प्राइवेट कॉलेजों में हुई पहले चरण की काउंसिलिंग रद्द होने और दोबारा नए सिरे से राज्य सरकार के स्तर से काउंसिलिंग का विकल्प भी खुला है। जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। 

ऑल इंडिया कोटे की 36 सीटें मिली
उत्तराखंड को ऑल इंडिया कोटे की 36 सीटें अलॉट हुई हैं। इससे प्रदेश के अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि  15 फीसदी सीटों पर ऑल इंडिया कोटे के तहत प्रवेश होता है।


30 तक होंगे एडमिशन
सुप्रीम कोर्ट ने एमबीबीएस एडमिशन के लिए 30 सितंबर तक का समय तय किया है। ऐसे में अब अगर पहले चरण की काउंसिलिंग निरस्त हुई तो सरकार के पास केवल चार दिन का ही समय बचेगा। चार दिन में ही प्राइवेट सीटों पर काउंसिलिंग करानी होगी। वहीं, केवल चार दिन शेष होने के बावजूद शासन स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed