फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris fell on two workers working in Gholtir tunnel of Rishikesh-Karnaprayag railway line one died Chamoli

Chamoli: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम कर रहे दो मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत

Thu, 26 Dec 2024 11:21 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:21 AM IST
सार

निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में कमजोर चट्टान से मलबा गिरा और दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की जान चली गई।

विज्ञापन
Debris fell on two workers working in Gholtir tunnel of Rishikesh-Karnaprayag railway line one died Chamoli
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम रहे दो मजदूरों के ऊपर मलबा गिरने एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि काम कर रहे मजदूरों के ऊपर कमजोर चट्टान (लूज राॅक) का मलबा गिरा था।

विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम चल रहा है। बुधवार सुबह आठ बजे कार्यदायी कंपनी मेघा इंजीनियरिंग के मजदूर आईटीबीपी कैंप के निकट घोलतीर सुरंग में अलग-अलग जगह पर काम कर रहे थे। इस दौरान सुबह नौ बजे सुरंग में एक कमजोर चट्टान का मलबा दो मजदूरों के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन


मजदूरों की सुरक्षा इंतजाम करने की मांग
अन्य मजदूरों ने श्याम लाल मरांडी (40) पुत्र बुद्धिराम निवासी धनबाग झारखंड और दीपचंद (23) पुत्र गोपाल निवासी शहडोल मध्यप्रदेश को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही श्याम लाल की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल मजदूर दीपचंद का अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अब अफसर-कर्मचारी नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, बनने जा रही है सोशल मीडिया आचार संहिता

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. मनोज बडाैनी ने बताया कि श्याम लाल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। जबकि दीपचंद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नयाल ने कार्यदायी कंपनी से मृत व घायल को उचित मुआवजा देने के साथ ही मजदूरों की सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed