फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dav and sgrr college not give 10 percent reservation to students in 2019 Admission

डीएवी और एसजीआरआर में छात्रों को नहीं मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, एमकेपी और डीबीएस में आवेदन तिथि बढ़ी

Tue, 02 Jul 2019 10:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Dav and sgrr college not give 10 percent reservation to students in 2019 Admission

देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) छात्रों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। बार-बार निदेशालय को पत्र लिखने के बाद भी कोई जवाब न मिलने के बाद कॉलेजों ने मेरिट जारी करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, एमकेपी और डीबीएस कॉलेज ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


डीएवी : 11,357 दावेदार, पांच को पहली सूची
डीएवी में बीए, बीएससी और बीकॉम की पहली मेरिट पांच जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट में चयनित छात्रों के दाखिले आठ जुलाई से शुरू हो जाएंगे। इससे पहले फॉर्म भरने वाले छात्रों को तीन और चार जुलाई को त्रुटि सुधार का समय दिया है। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि 4,845 छात्रों ने ऑनलाइन और 6,512 छात्रों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया है। कुल 11,357 छात्रों ने फॉर्म भरा है। मीडिया प्रभारी डॉ. हरि ओम शंकर ने बताया कि पांच जुलाई से प्रवेश के लिए आवेदनपत्र मुख्य कार्यालय से खरीद सकते हैं। मेरिट लिस्ट में आए हुए छात्र अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ आठ जुलाई से महाविद्यालय पहुंचें।
विज्ञापन


एसजीआरआर : 3011 दावेदार, तीन को पहली सूची
एसजीआरआर में बीए, बीएससी दाखिलों की पहली सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी। कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि 3011 छात्रों ने दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से बीएससी के लिए 1698 छात्र और बीए के लिए 1313 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। तीन को मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी करने के बाद कॉलेज प्रशासन दस जुलाई से दाखिले शुरू करेगा। दूसरी ओर, कॉलेज ने सोमवार से एमए, एमएससी दाखिलों के पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमकेपी : अब सात जुलाई तक मौका
एमकेपी मेें बीए, बीएससी और बीकॉम दाखिलों के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि अभी तक बीए के लिए 1107, बीकॉम के लिए 424 और बीएससी के लिए 366 पंजीकरण हो चुके हैं। जो छात्राएं अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाई हैं, वह सात जुलाई तक पंजीकरण करा सकती हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।

डीबीएस : पांच जुलाई तक भरें फॉर्म
डीबीएस में नए सत्र के दाखिलों के लिए फॉर्म भरने की तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि अभी तक 3897 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें बीए में 1241, बीएससी सीबीजेड में 720, बीएससी पीसीएम में 1354, बीएससी पीएमडी में 223, बीएससी पीएमजी में 215, बीएससी बीजेडजी में 144 छात्रों के पंजीकरण शामिल हैं।

हमने लगातार गढ़वाल विवि और उच्च शिक्षा निदेशालय से ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर निर्देश मांगे हैं। दोनों ही जगह से अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। सत्र लेट होने को है। ऐसे में दाखिले शुरू करने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा है।
 -प्रो. वीए बौड़ाई, प्राचार्य, एसजीआरआर पीजी कॉलेज

हमने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत दस फीसदी सीटें बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। लेकिन गढ़वाल विवि, केंद्रीय विवि है। वहां आरक्षण नियमों का पालन कराने से संबंधित कार्रवाई केंद्रीय स्तर पर की जाएगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed