फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ctet Exam 2019 held on 7th july Important Instructions for applicants

सीटीईटी परीक्षा 2019: सुबह आठ बजे से खुल जाएंगे परीक्षा केंद्रों के गेट, इन बातों का रखें ख्याल

Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Ctet Exam 2019 held on 7th july Important Instructions for applicants
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह आठ बजे से खुल जाएंगे। सीबीएसई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा सात जुलाई को दो पालियों में होगी।

विज्ञापन


सीटीईटी में अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। दून में परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से होगी। इसके लिए आठ बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सघन चेकिंग के बाद ही मिलेगा।
विज्ञापन


दूसरी पाली के लिए 12:30 बजे से परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो जाएगी। परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगी। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि एग्जाम के दौरान सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौजूद रहेगी। जरा सी गड़बड़ी पर सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

-अपना एडमिट कार्ड साथ जरूर रख लें।
-परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंच जाएं। निर्धारित समय के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
-एडमिट कार्ड के साथ अपनी एक आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि साथ लेकर जाएं।
-परीक्षा के दौरान हल्के रंग के कपड़े पहनें। सीबीएसई के नियमों का पालन करें। 

ये हैं परीक्षा केंद्र

केंद्र का नाम    अभ्यर्थियों की संख्या
एसजीआरआर बांबे बाग    480
केवि एफआरआई    600
आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन    480
चिल्ड्रंस एकेडमी    480
सेंट मैरी क्लेमेंटटाउन    480
स्कॉलर्स होम स्कूल    480
केवि बीरपुर    480
केवि ओएफडी    480
केवि ओएनजीसी    480
केवि नंबर 2, हाथीबड़कला    480
केवि आईएमए    480
केवि आईटीबीपी    480
दून वैली पब्लिक स्कूल, गढ़ी कैंट    480
डीएवी डिफेंस कालोनी    480
एसजीआरआर पटेलनगर    600
एसजीआरआर रेसकोर्स    600
एसजीआरआर बिंदाल    600
एसजीआरआर तालाब    480
दून इंटरनेशनल स्कूल    480
द्रोणाज इंटरनेशनल स्कूल    480
अपोलो इंटरनेशनल स्कूल    480
आर्मी पब्लिक स्कूल, बीरपुर    480
द एशियन स्कूल, इंदिरानगर    480
जीआरडी एकेडमी    480
दिल्ली पब्लिक स्कूल, कालागांव    540
यूनिवर्सल एकेडमी, टर्नर रोड    420

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed