{"_id":"5e529ae58ebc3ef3923e2f64","slug":"ctet-2020-online-application-last-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी 2020: ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तरीख तक कर सकेंगे अप्लाई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीटीईटी 2020: ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तरीख तक कर सकेंगे अप्लाई
Mon, 24 Feb 2020 03:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Feb 2020 03:30 AM IST
सार
- सीबीएसई देशभर में पांच जुलाई को कराएगा पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। हालांकि देशभर में परीक्षा का आयोजन पांच जुलाई को ही किया जाएगा।
विज्ञापन
सीटीईटी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की हुई है। इससे पूर्व ही सीबीएसई ने अंतिम तिथि बढ़ाकर दो मार्च कर दी है। परीक्षा का शुल्क पांच मार्च तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि परीक्षा पांच जुलाई को ही होगी। सीटीईटी में दो पालियों में दो पेपर होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा देहरादून सहित देश के 112 शहरों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यहां करें आवेदन : www.ctet.nic.in