सीएस रिजल्ट 2018: देहरादून की साक्षी ने पाई ऑल इंडिया 23वीं रैंक, ये हैं टॉप 3 छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसआई के देहरादून चैप्टर के चेयरमैन सीएस अंजन कुमार ने बताया कि फाउंडेशन कोर्स में देहरादून केंद्र से 80 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 40 ने फाउंडेशन कोर्स पास किया है।
देहरादून के कौलागढ़ निवासी साक्षी ने परीक्षा में देहरादून केंद्र से पहली रैंक और ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि आईसीएसआई में 12वीं के बाद दाखिले किए जाते हैं। स्नातक के बाद भी दाखिला लिया जा सकता है।
पहला पड़ाव पार करने पर साक्षी के परिवार में खुशी
कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा का पहला पड़ाव पार कर नाम रोशन करने वाली साक्षी के परिवार में खुशी की लहर है। कौलागढ़ निवासी साक्षी के पिता मुकेश श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में सुपरवाइजर हैं जबकि मां चिंतामणि घर में बूटीक चलाती हैं।
साक्षी ने 12वीं तक की पढ़ाई नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रन एकेडमी से पूरी की। उन्होंने 10वीं में 95 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद सीएस फाउंडेशन की तैयारी शुरू की। साक्षी ने बताया कि उन्हें लॉ का क्षेत्र बहुत पसंद है।
12वीं के बाद उन्होंने डीएवी से बीकॉम करने के साथ ही सीएस की भी तैयारी की। वह कामयाब कंपनी सेक्रेटरी बनना चाहती हैं। माता-पिता की इकलौती बेटी साक्षी का कहना है कि जो युवा इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह कभी हतोत्साहित न हों। हमेशा सकारात्मक तरीके से अपनी तैयारी करें। बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न पालें। मेहनत करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी।