{"_id":"5aeb743b4f1c1b23338b67f7","slug":"15253801544-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज की मालन बीट के जंगल में एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक दो दिन से लापता था। पुलिस ने उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
पुलिस उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने बताया कि मूल रूप से शाहवाजपुर थाना सुमगड़ी जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) निवासी अनिल (19) पुत्र गिरीश चंद्र अपने परिजनों के साथ भाबर क्षेत्र के गोरखपुर (मवाकोट) में किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। गत बुधवार को अनिल जंगल से लकड़ी लेने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं आने के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार को परिजन ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में कोटद्वार रेंज की मालन बीट के जंगल गए। इस दौरान उन्हें मवाकोट गेंद मैदान से करीब डेढ़ सौ मीटर ऊपर जंगल में अनिल का शव पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव के आसपास कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना की वजह पता चल सकती है। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।