Lockdown 4.0: बिना इजाजत दोस्तों संग उर्गम घाटी पहुंचा राज्य मंत्री का बेटा, पास में मिला ये सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के एक राज्य मंत्री का बेटा अपने दो साथियों के साथ बगैर अनुमति उर्गम घाटी पहुंच गया। जिस कार में वह सवार था, उस पर उत्तराखंड सरकार का लोगो लगा था। सूचना पर राजस्व पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और चौकी ले आई। युवक पूछताछ के दौरान क्षेत्रवासियों को अपने मंत्री पुत्र होने की धौंस दिखा रहा था।
क्षेत्र में एक कार में संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना ग्राम प्रधान उर्गम मिंकल देवी, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान ल्यासी अनूप सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक विजय सिंह डुगरीयाल को दी। वह मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ की।
दवाई बांटने आए हैं...
राजस्व उपनिरीक्षक के अनुमति पत्र के बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि वह यहां दवाई बांटने आए हैं। उनकी कार से आधा किलो आंवला कैंडी, सौ ग्राम वाले 55 सैनिटाइजर बरामद हुए।
सभी युवकों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अनिल चान्याल, एसडीएम जोशीमठ