फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Controversy over new Shankaracharya Avimukteshwaranand not allowed inside temple chamoli Uttarakhand news

Chamoli: नए शंकराचार्य को लेकर गरमाया विवाद, अविमुक्तेश्वरानंद को मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा

Mon, 17 Oct 2022 08:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Oct 2022 08:18 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने पट्टाभिषेक पर रोक लगाई है, लेकिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि उनका पट्टाभिषेक हो चुका है। इसलिए अब वह नए शंकराचार्य हैं, लेकिन नए शंकराचार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Controversy over new Shankaracharya Avimukteshwaranand not allowed inside temple chamoli Uttarakhand news
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन कर लौट आए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए शंकराचार्य को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। सोमवार को यहां माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी को बाहर ही से दर्शन कर लौटना पड़ा। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के मठ की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जोशीमठ में आज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का नागरिक अभिनंदन होना है। उससे पहले पौराणिक मठ की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी सुबह जैसे ही पुराने मठ में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शनों को गए तो यहां मंदिर के मंडप में ताला लगा हुआ था, जबकि मंदिर अंदर से खुला था। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर नंद मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन कर लौट आए
विज्ञापन

 

बता दें, कि सुप्रीम कोर्ट ने पट्टाभिषेक पर रोक लगाई है, लेकिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि उनका पट्टाभिषेक हो चुका है। इसलिए अब वह नए शंकराचार्य हैं, लेकिन नए शंकराचार्य को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ज्योतिर्मठ में आज सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर महासम्मेलन का आयोजन होना है। महासम्मेलन को लेकर जोशीमठ नगर से लेकर ज्योतिर्मठ को भव्य रूप से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए तीन, आर्मी इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार

रविवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ ही द्वारका से शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज और श्रृंगेरी से विधुशेखर भारती महाराज का बदरीनाथ, केदारनाथ और ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों के साथ ही संत समाज ने भव्य स्वागत किया। 

शनिवार को तीनों शंकराचार्य बदरीनाथ धाम पहुंचे। रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद विशेष पूजाएं आयोजित की गई। सुबह करीब 11 बजे वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ में पूजा-अर्चना व दर्शनों के बाद तीनों शंकराचार्य फिर दोपहर में बदरीनाथ धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed