फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commerce and Arts Students will Also be able to Do B.Sc Nursing Course Now

Exclusive: अब कॉमर्स और आर्ट्स वाले भी ले सकेंगे बीएससी नर्सिंग में दाखिला

Fri, 27 Dec 2019 12:16 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 12:16 PM IST
सार

  • इंडियन नर्सिंग काउंसिल नए साल से करने जा रहा है बड़ा बदलाव
  • कॉलेजों की मान्यता से लेकर बीएससी नर्सिंग की अर्हता में हुआ बदलाव

विज्ञापन
Commerce and Arts Students will Also be able to Do B.Sc Nursing Course Now
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने के साथ ही एक अच्छी खबर आई है। अब केवल साइंस वाले नहीं बल्कि आर्ट्स और कॉमर्स से 12वीं कर रहे छात्र भी बीएससी नर्सिंग में दाखिला ले सकेंगे। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) ने इसका ड्राफ्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस या ह्यमैनिटीज में 45 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले युवाओं को नए साल से बीएससी नर्सिंग, एएनएम में दाखिले का मौका मिलेगा। आईएनसी ने बीएससी नर्सिंग का देशभर में एक समान संशोधित सिलेबस तैयार किया है।
विज्ञापन


यह बदलाव सत्र 2020-21 से लागू होंगे। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि नर्सिंग काउंसिल ने बीएससी नर्सिंग में बदलाव का ड्राफ्ट जारी करते हुए इस पर 24 जनवरी 2020 तक फीडबैक मांगा है। नए सत्र से यह बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग कोर्स के लिए यह विभाग जरूरी

बीएससी नर्सिंग कराने वाले संस्थानों में नर्सिंग फाउंडेशन, मेडिकल सर्जिकल, साइकेट्री, पीडियाट्रिक, मिडवाइफरी एंड गायनी और कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग का होना जरूरी होगा। 

एप्टीट्यूड टेस्ट में 50 प्रतिशत अंक जरूरी
बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए होने वाले एप्टीट्यूड टेस्ट का प्रारूप भी बदलेगा। इसमें 100 अंकों के पेपर में 10 अंकों का एप्टीट्यूड फॉर नर्सिंग, 50 अंकों का जनरल साइंस, 20 अंक का जनरल नॉलेज, 10 अंक की अंग्रेजी और 10 अंक की सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

यह भी हुए बदलाव
नर्सिंग में अभी तक मार्क्स दिए जाते थे लेकिन नए सत्र से ग्रेड दिए जाएंगे। सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षाएं होंगी। इंटरनल मार्क्स 20 से बढ़ाकर 25 किए जाएंगे। हर संस्थान में स्किल लैब अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed