{"_id":"65f1431e35b46ebd370b0659","slug":"cm-dhami-road-show-in-chamoli-gopeshwar-labharthi-samman-samaroh-uttarakhand-news-in-hindi-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: सीएम धामी ने गोपेश्वर में किया भव्य रोड शो...प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: सीएम धामी ने गोपेश्वर में किया भव्य रोड शो...प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां
Wed, 13 Mar 2024 02:44 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:44 PM IST
सार
सीएम धामी ने गोपेश्वर में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचकर जनता के समक्ष सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
सीएम धामी का चमोली में रोड शो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां नगर में जोरदार रोड शो किया। वह यहां लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। सीएम धामी गोपेश्वर खेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां से वह नगर के तिराहे तक कार से और फिर यहां से रोड शो के साथ पुलिस मैदान में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड अग्रणी राज्य बन रहा है। विदेशों में भी भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। हमारी सरकार दिन रात काम कर रही है। कहा कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हमने सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की है। सेना को आधुनिक बनाया है। अगले पांच सालों तक भी बीपीएल के लिए निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर अंकिता हत्याकांड का खुलासा करने, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे भाजपा के विरोधी
इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। पुलिस वाहन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंडल की ओर ले जाया गया है।