CLAT 2020 Result: दून के होनहारों ने चमकाया नाम, अभिलाषा बंसल ने पाई ऑल इंडिया 55वीं रैंक
विधि दाखिलों की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया। एक बार फिर देहरादून के होनहारों ने इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है।
क्लैट का आयोजन होने के बाद इसके कुछ सवालों पर सवाल खड़े हो गए थे। इसके बजाए क्लैट कंसोर्टियम ने इसकी संशोधित आंसर-की जारी की थी। इस आधार पर कंसोर्टियम ने साफ किया था कि इस साल 150 के बजाए 147 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
सोमवार को नतीजे आए तो मेधावी उत्साहित नजर आए। खबर लिखे जाने तक देहरादून में अभिलाषा बंसल ऑल इंडिया 55वीं रैंक के साथ सबसे आगे थीं। इसके अलावा तमाम और होनहारों ने प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी।
किसने पाई कितनी रैंक
अभिलाषा बंसल 55
हर्षित सिंह 105
विनेश चौधरी 108
संचित 117
इशिका गर्ग 141
मुकुंद गर्ग 175
सिमरन शर्मा 317
माधव अक्कू 460
श्लोक शर्मा 521