उत्तराखंड में क्लैट का एक परीक्षा केंद्र खत्म, अब केवल इस एक ही सेंटर पर होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) इस बार प्रदेश में एक ही शहर में आयोजित होगा। क्लैट कंसोर्टियम ने इसका एक परीक्षा केंद्र खत्म कर दिया है। प्रदेश में केवल देहरादून में ही केंद्र बनाया गया है।
क्लैट का आयोजन देशभर में 26 मई को किया जाएगा। हर साल यह प्रवेश परीक्षा गढ़वाल मंडल में देहरादून और कुमाऊं में हल्द्वानी में आयोजित होती थी। इस साल भी आवेदन शुरू हुए तो अभ्यर्थियों को देहरादून के साथ हल्द्वानी का विकल्प दिया गया था लेकिन हाल ही में क्लैट कंसोर्टियम ने परीक्षा केंद्रों की नई सूची जारी कर दी है।
इस सूची से हल्द्वानी का नाम हटा दिया गया है। लिहाजा, प्रदेश के जिन छात्रों ने देहरादून के साथ हल्द्वानी परीक्षा केंद्र का विकल्प भरा होगा, उन्हें तत्काल अपना विकल्प बदलना होगा।
वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद क्लैट परीक्षा केंद्र अपडेट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी प्राथमिकता के हिसाब से तीन परीक्षा केंद्र चुन लें। इस बदलाव को सेव कर लें और प्रिंट निकाल लें।
यहां अपडेट करें परीक्षा केंद्र- https://clatconsortiumofnlu.ac.in/
नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर कमेंट या फेसबुक पर कमेंट और मैसेज करके पूछ सकते हैं।