क्लैट के लिए आवेदन किया है तो ध्यान दें, प्रवेश परीक्षा को लेकर हुआ बड़ा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) के आयोजन से पहले परीक्षा केंद्र बदल दिए गए हैं। क्लैट कंसोर्टियम ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है। नए परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की गई है।
अभ्यर्थियों को इसी हिसाब से अपने परीक्षा केंद्र चुनने होंगे। क्लैट का आयोजन पहले 12 मई को होना था लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते इसकी तिथि बदलकर 26 मई कर दी गई है।
क्लैट कंसोर्टियम ने इस परीक्षा के आवेदन का समय भी 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल तक दिया था। अब आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इस बीच, क्लैट कंसोर्टियम ने इसके परीक्षा केंद्रों की नई सूची जारी की है।
इसमें 40 शहरों का नाम दिया गया है। इन शहरों से अलग जिस अभ्यर्थी ने कोई शहर परीक्षा के लिए चुना होगा, उसे बदलाव करना होगा।
बदलाव के लिए क्लैट कंसोर्टियम की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन करने के बाद परीक्षा का शहर बदलना होगा। जिस शहर का चयन किया जाएगा, उसी शहर में परीक्षा होगी। क्लैट के एडमिट कार्ड 10 मई के बाद आने की संभावना है।
यहां करें बदलाव : https://clatconsortiumofnlu.ac.in
नोट-(इस खबर के बारे में आप क्या जानना चाहते हैं? खबर पर या फेसबुक पर कमेंट या मैसेज करके पूछ सकते हैं। )