फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CISCE ISC 12th Result 2022: Vaibhav Arora and Sanskar dhyani become Uttarakhand Topper

CISCE ISC 12th Result 2022: मेरिट लिस्ट में उत्तराखंड के छह छात्र-छात्राएं, वैभव और संस्कार रहे टॉपर

Mon, 25 Jul 2022 12:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jul 2022 12:38 AM IST
सार

उत्तराखंड में देहरादून के वैभव अरोड़ा और ऋषिकेश के संस्कार ध्यानी ने 99.50 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में टॉप किया व मैरिट में दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
CISCE ISC 12th Result 2022: Vaibhav Arora and Sanskar dhyani become Uttarakhand Topper
CISCE ISC Class 12th Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से रविवार शाम इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में देहरादून के वैभव अरोड़ा और ऋषिकेश के संस्कार ध्यानी ने 99.50 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में टॉप किया व मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, देहरादून के तीन और नैनीताल की एक छात्रा 99.25 परसेंटाइल के साथ मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही मेरिट में आए प्रदेश के छह मेधावियों में दो बेटियां हैं। नैनीताल की अवनी व देहरादून की रुचिका मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं। 

विज्ञापन

ये हैं प्रदेश के होनहार

- वैभव अरोड़ा, कारमन स्कूल, देहरादून 398(99.50)। वैभव की 19 वीं रैंक रही व मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे। 
- संस्कार ध्यानी, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, 398(99.50)। संस्कार की 19 वीं रैंक रही व मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे। 
- आकर्ष गुंजेश सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून, 397(99.25)। आकाश की 77 वीं रैंक रही व मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे। 
- सार्थक वात्सा, ब्राइटलैंड्स स्कूल, देहरादून, 397(99.25)। सार्थक की 77 वीं रैंक रही व मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे। 
- अवनी जोशी, सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल,397(99.25)। अवनी की 77 वीं रैंक रही व मेरिट में तीसरे स्थान पर रहीं।
- रुचिका अग्रवाल यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, देहरादून, 397(99.25)। रुचिका की 77 वीं रैंक रही व मेरिट में तीसरे स्थान पर रहीं।

हौसलों की उड़ान से नाप लिया आसमान 

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससी) की ओर से जारी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंकिंग (एआईआर) में जगह बनाने में देहरादून जिले के छात्रों ने बाजी मारी है। 10वीं में प्रदेश से एआईआर में जगह बनाने वाले तीनों छात्र देहरादून के ही थे। अब 12वीं में भी दून के चार और जिले के पांच छात्रों ने एआईआर में स्थान बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

10वीं में ऑल इंडिया रैंकिंग में दून के तीन छात्र दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। इनमें ब्राइटलैंड स्कूल की तनवी शर्मा, स्वस्तिक और वेल्हम गर्ल्स स्कूल की केया अग्रवाल शामिल हैं। तनवी ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरा, स्वस्तिक पंत ने 99.40 और केया अग्रवाल ने 99.40 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

अब 12वीं में भी ऑल इंडिया रैंकिंग में जगह बनाने वाले छह छात्रों में से पांच छात्र देहरादून जिले के हैं। इनमें ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों में देहरादून के वैभव अरोरा और ऋषिकेश के संस्कार ध्यानी शामिल हैं। जबकि, तीसरा स्थान हासिल करने वालों में देहरादून के आकर्ष गुंजेश, सार्थक वात्सा, रुचिका अग्रवाल शामिल हैं। 

ब्राइटलैंड स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा थपलियाल ने कहा कि छात्रों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में स्थान हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बीते दो साल कोरोनाकाल के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए हरसंभव कार्य किए। इसका ही नतीजा है कि छात्रों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में जगह बनाई है। इसके लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed