{"_id":"5f0884df504ff803e604b55a","slug":"cisce-board-10th-12th-result-2020-uttarakhand-toppers-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISCE 10th-12th Board Result: उत्तराखंड में बेटियों ने लहराया परचम, यहां पढें टॉपर्स छात्र-छात्राओं की लिस्ट...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CISCE 10th-12th Board Result: उत्तराखंड में बेटियों ने लहराया परचम, यहां पढें टॉपर्स छात्र-छात्राओं की लिस्ट...
Fri, 10 Jul 2020 08:56 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 10 Jul 2020 08:56 PM IST
सार
- देर रात तक सामने आए नतीजे, छात्रों में दिखा उत्साह
- 10वीं में टॉप
विज्ञापन
उत्तराखंड के टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं नतीजों में देहरादून के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। कोविड-19 जैसे मुश्किल हालात के बीच औसत अंकों के साथ भी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
विज्ञापन
देर शाम तक सामने आए नतीजों में 10वीं में कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी की छात्रा सान्वी अरोड़ा और कुबा जहीर संयुक्त रूप से 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहीं।
विज्ञापन
वहीं, 12वीं में ब्राइटलैंड स्कूल की छात्रा भव्या मदान ने 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। भव्या ने दो साल पहले 10वीं में भी पूरे प्रदेश में टॉप किया था। 10वीं में सीजेएम की ही अंजली अग्रवाल 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, जबकि सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के रक्षित तिवारी, वेल्हम गर्ल्स स्कूल की कृष्णा खन्ना, कारमन स्कूल की छात्रा वैभवी पोखरियाल 98.6, ब्राइटलैंड स्कूल के अनुभव कश्यप संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
12वीं में ब्राइटलैंड स्कूल की छात्रा ईशान्वी मोहन 99 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। ब्राइटलैंड स्कूल के ही अवनीश सत्यकुमार 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देर शाम तक नतीजों के आने का सिलसिला जारी था।
Trending Videos
अब तक के टॉपर्स
10वीं के टॉपर्स
1. सान्वी अरोड़ा, सीजेएम -99
1. कुबा जहीर, कारमन स्कूल- 99
2. अंजली अग्रवाल, सीजेएम-98.8
3. वैभवी पोखरियाल, कारमन स्कूल- 98.6
3. रक्षित तिवारी, सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी- 98.6
3. कृष्णा खन्ना, वेल्हम गर्ल्स, देहरादून-98.6
3. अनुभव कश्यप, ब्राइटलैंड -98.6
3. वंशिका बत्रा, सीजेएम- 98.4
4. आरोही गुप्ता, एन मैरी- 98.4
4. हरिओम गुप्ता, ब्राइटलैंड- 98.4
12वीं के टॉपर्स
1. भव्या मदान, ब्राइटलैंड-99.75
2. ईशान्वी मोहन, ब्राइटलैंड- 99
3. अवनीश सत्यकुमार, ब्राइटलैंड - 98.75
1. सान्वी अरोड़ा, सीजेएम -99
1. कुबा जहीर, कारमन स्कूल- 99
2. अंजली अग्रवाल, सीजेएम-98.8
3. वैभवी पोखरियाल, कारमन स्कूल- 98.6
3. रक्षित तिवारी, सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी- 98.6
3. कृष्णा खन्ना, वेल्हम गर्ल्स, देहरादून-98.6
3. अनुभव कश्यप, ब्राइटलैंड -98.6
3. वंशिका बत्रा, सीजेएम- 98.4
4. आरोही गुप्ता, एन मैरी- 98.4
4. हरिओम गुप्ता, ब्राइटलैंड- 98.4
12वीं के टॉपर्स
1. भव्या मदान, ब्राइटलैंड-99.75
2. ईशान्वी मोहन, ब्राइटलैंड- 99
3. अवनीश सत्यकुमार, ब्राइटलैंड - 98.75