फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   China border area Chamoli forward posts will soon be lit with electric lights Uttarakhand news in hindi

Chamoli: चीन सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियां अब बिजली से होंगी जगमग...जानिए क्या है सरकार का लक्ष्य

Fri, 16 Feb 2024 06:54 AM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Feb 2024 06:54 AM IST
सार

चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने ऊर्जा निगम के यहां बिजली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।अब यहां माणा पास, घस्तोली, रत्ताकोणा, सुमना, रिमखिम, लपथल, गैलडूंग चौकियों तक बिजली पहुंच सकेगी।

विज्ञापन
China border area Chamoli forward posts will soon be lit with electric lights Uttarakhand news in hindi
चमोली से लगा चीन सीमा क्षेत्र - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं। ऊर्जा निगम की ओर से अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक सीमा क्षेत्र की चौकियों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से सीमा क्षेत्रों को बिजली, सड़क व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को भी सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा
इसी के तहत संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) से अग्रिम चौकियों को बिजली से जोड़ने का काम चल रहा है। चमोली के ऊर्जा निगम की ओर से बीते अक्तूबर माह में नीती व माणा घाटी में स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: सड़क, दीवार और वाहनों पर लिखी भयावह दिन की इबारत...एक हफ्ते बाद भी ऐसे हैं हालात, तस्वीरें

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बजट मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। चीन सीमा क्षेत्र के माणा पास, घस्तोली, रत्ताकोणा, सुमना, रिमखिम, लपथल और गैलडूंग चौकियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed