फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra affected due to heavy rains Pilgrims reduced by five times in two weeks

Chardham Yatra: भारी बारिश से थम गई यात्रा की रफ्तार, दो सप्ताह में पांच गुना कम हुए श्रद्धालु

Fri, 04 Jul 2025 11:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Jul 2025 11:16 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में मौसम बड़ी बाधा बना हुआ है। भूस्खलन और बारिश के कारण बार-बार यात्रा बाधित हो रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra affected due to heavy rains Pilgrims reduced by five times in two weeks
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में भारी बारिश से चारधाम यात्रा की रफ्तार थम गईं है। दो सप्ताह के भीतर चारधाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच गुना कम हुई है। बीते पांच दिनों से यमुनोत्री धाम की यात्रा रुकी हुई है। जबकि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा संचालित है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 20 जून तक चारधामों व हेमकुंड साहिब में एक दिन में 70 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर रहे थे। इसके बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश से भूस्खलन व बादल फटने की घटना से यात्रा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : उत्तराखंड में चार साल लगातार धामी सरकार, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने पुष्कर सिंह

मौसम विभाग के बारिश के लिए जारी रेट अलर्ट पर चौबीस घंटे के लिए चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने यात्रा पर रोक हटाई। लेकिन, धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। तीन जुलाई को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व हेमकुंड साहिब में 13 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। जबकि यमुनोत्री धाम की यात्रा 29 जून से रुकी हुई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed