फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra 2025 More than 21 thousand people visited Badrinath on Sunday

उत्तराखंड: बदरीनाथ में रविवार को 21 हजार से अधिक ने किए दर्शन, चारधाम पहुंचने वालों का आंकड़ा10 लाख पार

Mon, 19 May 2025 02:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 May 2025 02:51 PM IST
सार

बदरीनाथ में रविवार को 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब तक चारधाम पहुंचने वालों का आंकडा 10 लाख पार हो चुका है।

विज्ञापन
Chardham yatra 2025 More than 21 thousand people visited Badrinath on Sunday
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में रविवार को 21 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद एक दिन में बदरीनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले कपाट खुलने के दिन करीब 23 हजार 580 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

विज्ञापन


रविवार को 21258 तीर्थ यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं अब धाम में पहुंचने वाले कुल यात्रियों की संख्या दो लाख 33 हजार 747 हो गई है। रविवार को छुट्टी होने के साथ ही इन दिनों माणा में पुष्कर कुंभ के चलते बदरीनाथ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में खासी रौनक बनी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में हिम तेंदुओं को लेकर अच्छी खबर, कैमरे में कैद हुई तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर इस पावन यात्रा को सफल और स्मरणीय बनाएं


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed