फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Two pilgrims from UP and Madhya Pradesh died in Badrinath dham

Chardham Yatra: बदरीनाथ में यूपी और एमपी के दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा में अब तक 15 की गई जान

Fri, 17 May 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2024 08:00 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बीते दिनों बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की जान गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 15 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Two pilgrims from UP and Madhya Pradesh died in Badrinath dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए यूपी और मध्य प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को धाम में दर्शन के लिए आए महेश कुमार (64) निवासी विकासनगर, चंदौसी उत्तर प्रदेश को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन शव को अपने साथ लेकर लौट गए।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: सीएम धामी ने की अहम बैठक, फिर यमुनोत्री में यात्रा का हाल जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को मोहन सिंह मौर्य पुत्र रामजी निवासी ग्राम बछोड़ा जिला इन्दौर(मध्य प्रदेश) ने 112 पर सूचना दी कि उनके मामा रामेश्वर( 85) का माणा गांव के पास स्वास्थ्य खराब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि हृदय गति रुकने से दोनों श्रद्धालुओ की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed