फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Health department will conduct separate eye test of driver-conductor coming to Chardham

Chardham Yatra 2024: ड्राइवर-कंडक्टर का अलग से होगा नेत्र परीक्षण, हादसों को कम करने के मकसद से पहल

Fri, 03 May 2024 07:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 May 2024 07:28 AM IST
सार

मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून ने छह नेत्र सहायकतों की टीम तय की है। जो चारधाम में आने वाले ड्राइवर-कंडक्टर नेत्र परीक्षण करेगी।

 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Health department will conduct separate eye test of driver-conductor coming to Chardham
चारधाम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा पर व्यावसायिक वाहन लेकर आने वाले ड्राइवर, कंडक्टरों का स्वास्थ्य विभाग अलग से नेत्र परीक्षण करेगा। इसके लिए देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी ने छह नेत्र सहायकों की टीम बनाई है, जो रोस्टरवाइज चारधाम यात्रा में ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर ऋषिकेश में यह सुविधा दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से एआरटीओ ऋषिकेश को भेजे पत्र में बताया गया है कि कोरोनेशन अस्पताल के अनिल कुमार टम्टा सात मई से 21 मई, यहीं के राजेंद्र देवराड़ी 22 मई से छह जून, क्षितिज बिष्ट छह से 20 जून, अखलेश शर्मा 21 से पांच जुलाई, सीएचसी डोईवाला के दिनेश रावत छह से 20 जुलाई और नीलम पयाल 21 जुलाई से चार अगस्त तक ड्यूटी करेंगे। इस दौरान सभी ड्राइवर, कंडक्टरों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। परिवहन विभाग ने हादसों को कम करने के मकसद से ये पहल की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Nikay Chunav 2024: पांच साल में हरिद्वार जिले में बढ़े छह निकाय, 53 हजार मतदाता घटे, आयोग ने जारी किए आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में परिवहनकर्मियों की छुट्टी पर रोक

परिवहन मुख्यालय ने चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि चारधाम में हर साल की तरह इस साल भी यह रोक यात्रा के दौरान प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed