फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra 2023 police force of 4000 number will be deployed from haridwar to char dham

Chardham yatra 2023: हरिद्वार से चारों धामों तक रहेगी कड़ी सुरक्षा, 4000 की संख्या में फोर्स रहेगी तैनात

Fri, 21 Apr 2023 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। यात्रा मार्ग पर 48 थाने और 78 चौकियां हैं। 57 अस्थायी चौकियां और खोली गई हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 police force of 4000 number will be deployed from haridwar to char dham
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में सुरक्षा और यातायात के मद्देनजर चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी व सहयोगी बल तैनात रहेंगे। इनके ऊपर पार्किंग से लेकर यात्रियों को रास्ता दिखाने तक की जिम्मेदारी रहेगी। किसी भी इमरजेंसी के लिए एसडीआरएफ की पोस्ट को भी इस बार बढ़ाया गया है। पिछले साल इनकी संख्या 27 थी, जिसे 31 कर दिया गया है। जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें भी जगह-जगह तैनात रहेंगी।

विज्ञापन


Chardham yatra: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, चारों धामों में दर्शन के लिए कोटा खत्म, सिर्फ पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन


आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। यात्रा मार्ग पर 48 थाने और 78 चौकियां हैं। 57 अस्थायी चौकियां और खोली गई हैं। पर्यटन पुलिस की भी 37 चौकियां यात्रा मार्ग पर रहेंगी। पर्यटन पुलिस लोगों को रास्ता समझाने, उनकी भाषा में बात करने समेत अन्य जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार केदारनाथ धाम में सुरक्षा की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। चारों धामों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इमरजेंसी होने पर डायल 112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है। फोर्स की तैनाती हरिद्वार से ही शुरू हो जाएगी।

इस तरह होगी फोर्स की तैनाती


सिविल पुलिस
एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, 61 सब इंस्पेक्टर, 248 हेड कांस्टेबल, 972 कांस्टेबल, 193 महिला कांस्टेबल, 995 होमगार्ड और 882 पीआरडी जवान

जल पुलिस
24 जवान और 28 गोताखोर

यातायात पुलिस
11 इंस्पेक्टर, 27 सब इंस्पेक्टर, 96 हेड कांस्टेबल, 152 कांस्टेबल, 259 होमगार्ड और 93 पीआरडी जवान

धामों में फोर्स की संख्या
बदरीनाथ धाम-  200
केदारनाथ-       150
यमुनोत्री-           40
गंगोत्री-             45

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed