{"_id":"62946e276fd7fc2712204ac2","slug":"chardham-yatra-2022-death-toll-of-pilgrims-crosses-100-highest-death-toll-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2022: तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार, kedarnath dham में सबसे ज्यादा यात्रियों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2022: तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार, kedarnath dham में सबसे ज्यादा यात्रियों ने तोड़ा दम
Mon, 30 May 2022 12:44 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 May 2022 12:44 PM IST
सार
तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। 27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार हो गया है। केदारनाथ धाम में अब तक सबसे अधिक 50 यात्रियों ने दम तोड़ा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण अचानक हृदय गति रुकने से लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
जिन यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। चारों धामों के यात्रा मार्गों पर स्थापित मेडिकल रिलीफ केंद्रों पर अब तक 50 से अधिक आयु के 5500 से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। जबकि 57 हजार यात्रियों की स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की गई है।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से हाईपोथर्मिया और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चारों धामों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। मेडिकल रिलीफ केंद्रों और यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त डॉक्टर, दवाईयां व ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक
ये भी पढ़ें...Champawat By Election: बाइक पर निकले सीएम धामी डोर टू डोर प्रचार करने, चुनाव से एक दिन पहले दिखा ऐसा अलग अंदाज, तस्वीरें
| धाम | मृतकों की संख्या |
| केदारनाथ | 50 |
| बदरीनाथ | 19 |
| यमुनोत्री | 26 |
| गंगोत्री | 07 |
| कुल | 102 |