फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2020 : up cm yogi adityanath visit badrinath dham with trivendra singh rawat

भारत के अंतिम गांव माणा में आईटीबीपी के जवानों से मिलकर, उत्तराखंड से रवाना हुए योगी आदित्यनाथ

Tue, 17 Nov 2020 04:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2020 : up cm yogi adityanath visit badrinath dham with trivendra singh rawat
दोनों मुख्यमंत्री माणा गांव भी गए - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करीब 45 मिनट तक बदरीनाथ भगवान की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर और नारायण पर्वत के बीच अलकनंदा के किनारे बसा यह पवित्र बदरीनाथ धाम हजारों वर्षों से भारत की सनातन आस्था का केंद्र है। यहां से हमारी आस्था को नई प्रेरणा प्राप्त होती है। आज मुझे यहां आकर न केवल भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, साथ ही यूपी पर्यटक गृह के शिलान्यास का भी अवसर मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में पर्यटन और श्रद्घा, दोनों को सम्मान देने के लिए और पर्यटन की संभावनों को विकसित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वो अतुलनीय हैं। केदारनाथ में भी अदभुत परिवर्तन देखने को मिला। केदारनाथ अपने पुरातन वैभव में दिखा। मैं उत्तराखंड सरकार और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

अलकनंदा किनारे ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण दिया

इसके पश्चात अल्पविश्राम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा किनारे ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण दिया।

यहां भी करीब 45 मिनट तक रहने के बाद दोनों सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर यूपी पर्यटक आवास गृह के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले यूपी पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया।

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री माणा गांव भी गए। हालांकि मार्ग पर बर्फ होने के कारण वह चीन सीमा क्षेत्र घस्तोली नहीं जा पाए। सीएम योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत माणा गांव में आईटीबीपी के जवानों से मिलकर देहरादून के लिए रवाना हो गए।

मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने के बाद अपराहन 3.30 बजे लखनऊ चले गए। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यानाथ को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह, आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं मौजूद थी। 

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी और हेलीपैड के समीप यूपी टूरिज्म का पर्यटक आवास गृह बनेगा। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाला यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा से युक्त होगा। यहां पार्किंग सहित सभी सुविधाएं होंगी।

वर्ष 2018 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। यूपी टूरिज्म और तहसील जोशीमठ (चमोली) के अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली, प्रतिसार निरीक्षक मातवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed