फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   chardham yatra 2020: Only 27 people including Priest Will present on Badrinath Dham Gate opening Puja

चारधाम यात्रा: 15 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पूजा में शामिल होंगे पुजारी समेत केवल 28 लोग

Mon, 11 May 2020 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 May 2020 06:21 PM IST
सार

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य
  • धाम के मुख्य प्रवेश द्वार, लक्ष्मी द्वार सहित विभिन्न स्थलों को सैनिटाइज किया गया।

विज्ञापन
chardham yatra 2020: Only 27 people including Priest Will present on Badrinath Dham Gate opening Puja
15 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 15 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। इस बार बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी सहित मंदिर से जुड़े 28 लोग ही भगवान बदरीनाथ की अखंड ज्योति के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


चमोली जिला प्रशासन ने 15 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने और लॉकडाउन के दौरान धाम में रहने वाले लोगों की सूची तैयार की गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी, अपर धर्माधिकारी व अन्य पूजा स्थलों से जुड़े 28 लोगों को ही कपाट खोलने के दौरान मंदिर में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


धाम परिसर में सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना जरुरी होगा। वहीं, सोमवार को धाम के मुख्य प्रवेश द्वार, लक्ष्मी द्वार सहित विभिन्न स्थलों को सैनिटाइज किया गया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम के मुख्य आस्था पथ का सुधारीकरण कार्य पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्देश जारी किए गए हैं कि लॉकडाउन की अवधि तक धाम में पहुंचे पुजारियों को बिना प्रशासन की अनुमति के बदरीनाथ क्षेत्र से अन्यत्र जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले निर्धारित तिथि पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं।

कल लक्ष्मी नारायण मंदिर से जोशीमठ पहुंचेगी यात्रा

भगवान बदरीनाथ की गाडू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) डोली को डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा गया है। डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 12 मई को यात्रा डिम्मर गांव से रवाना होकर जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पहुंचेगी।

13 मई को जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर और वहां से 14 मई को यात्रा उद्धव व कुबेर जी और शंकराचार्य की गद्दी सहित बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

15 मई को प्रात: 4:30 बजे मंदिर के कपाट खुलने पर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 मई तक डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाड़ू घड़ा का नित्यप्रति शृंगार, अभिषेक पूजा और भोग पूजा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed