फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char Dham Yatra: Passenger vehicles will leave for Badrinath Dham from Narsingh temple itself

CharDham Yatra: नृसिंह मंदिर से ही बदरीनाथ रवाना होंगे यात्री वाहन, यात्रा पर आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये अपडेट

Tue, 14 Feb 2023 11:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Feb 2023 11:54 AM IST
सार

जोशीमठ में भू-धंसाव से बदरीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर तंग हालत में पहुंच गया है। सिंहधार में माउंट व्यू और मलारी इन होटल के डिस्मेंटल कार्य से हाईवे की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra: Passenger vehicles will leave for Badrinath Dham from Narsingh temple itself
जोशीमठ नृसिंह मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान जोशीमठ में यात्रा वाहनों की आवाजाही पूर्व की भांति करवाई जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान के तहत यात्रा वाहनों को मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा, जबकि पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए वाहनों की निकासी की जाएगी। लोकल वाहनों को भी इसी ट्रैफिक प्लान से गुजरना होगा।

विज्ञापन


India-China Border: दारमा घाटी में कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, कई दुर्लभ वन्यजीव भी आए नजर, तस्वीरें
विज्ञापन


जोशीमठ में भू-धंसाव से बदरीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर तंग हालत में पहुंच गया है। सिंहधार में माउंट व्यू और मलारी इन होटल के डिस्मेंटल कार्य से हाईवे की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। यहां हाईवे करीब 20 मीटर तक भू-धंसाव की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक माह से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही भी औली मार्ग से करवाई जा रही है। चारधाम यात्रा के निकट आने की स्थिति को देखते हुए यात्रा वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही थी।

पुराना ट्रैफिक प्लान रहेगा यथावत

पुलिस प्रशासन की ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने ट्रैफिक प्लान को ही यथावत रखने का निर्णय लिया है।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मलारी इन और माउंट व्यू होटल से जोशीमठ नगर के बदरीनाथ स्टैंड तक हाईवे का डामरीकरण कार्य किया जाएगा। होटलों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण होने के शीघ्र बाद हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। पेट्रोल पंप से जेपी कॉलोनी व मारवाड़ी ब्रिज तक हाईवे की मरम्मत का काम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। 
- मेजर आईना, कमान अधिकारी, बीआरओ, पीपलकोटी।

जोशीमठ के मारवाड़ी तिराहे से सिंहधार, नृसिंह मंदिर होते हुए पेट्रोल पंप तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। जहां-जहां भू-धंसाव से हाईवे खराब है, वहां मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। दो जगहों पर हाईवे के पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं, वहां यात्रा शुरू होने से पहले डामरीकरण कर लिया जाएगा। 
- सुरेंद्र पटवाल, ईई, लोनिवि, प्रांतीय खंड, गोपेश्वर, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed