Char Dham Yatra: बुजुर्ग और युवा ही नहीं बच्चों में भी दिखा उत्साह, अब तक 66 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन
Char Dham Yatra 2024: परिवार के साथ बच्चे भी दर्शन के लिए धामों में पहुंच रहे हैं। अब तक 66 हजार से अधिक बच्चे दर्शन कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम धाम यात्रा करने के लिए बुजुर्गों व युवाओं के साथ ही बच्चों में खासा उत्साह है। इसकी तस्दीक दर्शन करने वाले बच्चों के आंकड़े कर रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा में 66 हजार बच्चे दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 33825 बच्चों ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए।
हर साल चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों की संख्या में नया रिकॉर्ड बना रही है। किसी समय बुजुर्ग श्रद्धालु ही चारधाम यात्रा पर आते थे। लेकिन अब बुजुर्गों के अलावा युवाओं और बच्चों में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उत्साह है।
परिवार के साथ बच्चे भी दर्शन के लिए धामों में पहुंच रहे हैं। अब तक 66 हजार से अधिक बच्चे दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बदरीनाथ धाम में 33825, केदारनाथ धाम में 15 हजार, यमुनोत्री में 9735, गंगोत्री में 7593 बच्चों ने दर्शन किए। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 24 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
Uttarkashi: मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रोके जाएंगे यात्री व ट्रैकर, सभी विभागों को दिए गए निर्देश
चारधामों में दर्शन करने वाले बच्चों की संख्या
धाम बच्चे
बदरीनाथ 33825
केदारनाथ 15000
यमुनोत्री 9735
गंगोत्री 7593