फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char Dham Yatra 2023: Traders and Priests protest against Pilgrims number limit

Char DhamYatra 2023: यात्री संख्या सीमित करने के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी और हक-हकूकधारी

Sun, 26 Feb 2023 08:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Feb 2023 08:26 PM IST
सार

चारधाम यात्रा से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा है यदि तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित की गई तो कुछ ही लोगों को रोजगार मिल पाएगा।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023: Traders and Priests protest against Pilgrims number limit
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने के सरकार के निर्णय के विरोध में बदरीनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर के होटल एसोसिएशन, व्यापारी और हक-हकूकधारियों ने प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया।

विज्ञापन


Chardham Yatra : केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार, हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा है यदि तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित की गई तो कुछ ही लोगों को रोजगार मिल पाएगा। आक्रोशित लोगों ने शीघ्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करने और यात्रियों की संख्या सीमित करने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पांडुकेश्वर के व्यापारी और हक-हकूकधारी हाथ में सरकार के विरोध में लिखे नारों की तख्ती लेकर बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने सरकार के चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या के प्रस्ताव का विरोध किया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन पंवार ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए रजिस्ट्रेशन का सहारा ले रही है।

सरकार का काम चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं बनाना है न कि तीर्थयात्रियों की संख्या को सीमित करना। यात्रा से जुड़े लोगों ने बैंकों से लाखों रुपये का कर्ज लेकर होम स्टे और होटल बनाए लेकिन तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित कर लोगों का रोजगार छीना जा रहा है।

कहा गया कि बदरीनाथ धाम में एक दिन में 35 से 40 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है, फिर क्यों रजिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों की संख्या सीमित की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में परमजीत भंडारी, अरविंद शर्मा, कौशल भंडारी, नवीन मेहता, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed