{"_id":"5f17c6745ef44568192853e4","slug":"char-dham-yatra-2020-yamunotri-highway-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम 2020 : यमुनोत्री हाईवे केशारी खड्ड के पास अवरुद्ध, बदरीनाथ हाईवे भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम 2020 : यमुनोत्री हाईवे केशारी खड्ड के पास अवरुद्ध, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
Wed, 22 Jul 2020 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे मंगलवार देर रात नौगांव बड़कोट के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशनी लगाई गई है। वहीं तोता घाटी में सड़क खोलते समय मशीन के ऊपर पत्थर गिरा गया। ऑपरेटर घायल हो गया है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी के समीप मलवा आने के कारण अवरुद्ध है। तवाघाट- शोबला बॉर्डर रोड मलवा आने के कारण अवरुद्ध है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे समेत कई मोटर मार्ग घंटों रहे अवरुद्ध
उत्तरकाशी जिले में सोमवार देर रात से जारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे समेत करीब आधा दर्जन मोटर मार्ग घंटों बाधित रहे। हालांकि मंगलवार देर शाम तक अधिकांश मोटर मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए जिले में सोमवार रात से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार देर रात को यमुना घाटी के खरादी क्षेत्र के पास भूस्खलन हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
एनएच के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मलबा हटाकर सुचारु किया। बारिश के चलते पहाड़ियों से जगह-जगह मलबा पत्थर गिरने के कारण इंद्रा टिपरी, बादसी, चिन्यालीसौड़ जोगत, सिलक्यारा बनगांव और भुक्की कुज्जन मोटर मार्ग भी बाधित हुए।
हालांकि देर शाम तक इनमें से चार मोटर मार्गों को पुन: बहाल कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे समेत अधिकांश मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु हो गया है, जबकि भुक्की कुज्जन मोटर मार्ग 23 जुलाई तक खुलने की संभावना है।