Lockdown: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले के सभी धार्मिक कार्यक्रम निरस्त, बिना भक्तों के होगी पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले जोशीमठ नृसिंह मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम इस बार नहीं होंगे। कोरोना महामारी के चलते देव पुजाई समिति ने यह निर्णय लिया है। हालांकि धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखते हुए बिना भक्तों के ही मंदिर में पूजा होगी जो पुजारी करेंगे।
प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले जोशीमठ के नृसिंह मंदिर प्रांगण में प्राचीन तिमुंड्या मेले का आयोजन होता है। मेला देखने के लिए सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुटती है। इसके साथ ही कपाट खुलने से दो दिन पूर्व यहां गरुड़छाड़ मेले का आयोजन भी होता है।
मान्यता है कि इस दिन भगवान बदरीनाथ अपने वाहन गरुड़ में बैठकर बदरीधाम के लिए प्रस्थान करते हैं। देव पुजाई समिति के अध्यक्ष व बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण इस बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले जोशीमठ में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बदरीनाथ धाम के कपाट अपने नियत दिन व समय पर खोले जाएंगे लेकिन पूजा में कुछ ही लोग शामिल होंगे।
विदेशों से जिले में लौट चुके है 397 लोग
नई टिहरी में ट्रैवल हिस्ट्री वाले व्यक्तियों की जिला प्रशासन ग्राम पंचायत वार मैपिंग करेगा। मैपिंग के लिए स्वान केंद्रों, आरोग्य सेतु और गूगल मैप की मदद ली जाएगी। मैपिंग में मकान की लोकेशन, परिवार के सदस्यों की संख्या, सड़क से संबंधित व्यक्ति के गांव की दूरी का विवरण उपलब्ध रहेगा।
कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से जिले में 397 लोग अपने घर गांव पहुंच चुके है। जिसमें से 145 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। डीएम डा. वी षणमुगम का कहना है कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोग नियमों का पालन कर रहे है या नहीं टीम समय-समय पर औनक निरीक्षण कर रही है। बौराड़ी स्थित जीएमवीएन अतिथि गृह में 23 जमातियों को क्वारंटीन में रखा गया है। जिनका प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
ट्रैवल हिस्ट्री वाले व्यक्तियों की ग्राम वार मैपिंग भी की जा रही है। ताकि उनकी गतिविधियों को ट्रेस किया जा सके। मैपिंग के लिए स्वान केंद्रों, आरोग्य सेतु और गूगल मैप की मदद ली जा रही है। सोसाइटी इंफेक्शन जैसी किसी भी संभावना पर पूर्णत रोक लगाने के लिए मिशन मोड़ पर कार्य चल रहा है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित एसडीएम की जवाबदेही तय की जाएगी।