फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   char dham yatra 2019 Badrinath Highway open today morning

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही के लिए खुला

Sat, 05 Oct 2019 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Oct 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2019 Badrinath Highway open today morning
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि दो दिनों तक सुचारु रहने के बाद शुक्रवार को फिर लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। वहीं आज सुबह चमोली जिले में मौसम सामान्य हो गया। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही निचले क्षेत्रों में धूप खिली है। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। रुद्रप्रयाग जनपद में भी मौसम साफ है। यहां धूप खिली हुई है।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 800 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में ठहराया था, जबकि लगभग 1000 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में ही रोक लिया गया था। आज सुबह हाईवे सुचारु होने के बाद तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन


लामबगड़ क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद भारी बारिश हुई। इसके चलते अपराह्न तीन बजे लामबगड़ चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। इसके बाद पुलिस के जवानों ने यात्रा वाहनों की आवाजाही रोक ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed