फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chance to Apply for Scholarship till 31st October

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का एक और मौका, 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Wed, 23 Oct 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:09 AM IST
सार

  • ऑनलाइन आवेदन करने से छूट गए छात्रों को मिला एक और मौका।
  • 50 हजार छात्र छात्रवृत्ति के लिए कर चुके हैं अभी तक आवेदन

विज्ञापन
Chance to Apply for Scholarship till 31st October
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उन छात्रों के पास शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है, जो आवेदन करने से छूट गए हैं।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने आवेदन और सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अपर सचिव समाज कल्याण डॉ.रामविलास यादव के मुताबिक छात्रवृत्ति के राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आखिरी बार बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रों को अवसर नहीं मिल पाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अभी तक छात्रवृत्ति के लिए करीब 50 हजार आवेदन आ चुके हैं। वहीं, पोर्टल पर वर्ष 2018-19 के ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सत्यापन का कार्य भी चल रहा है। अभी पोर्टल सिर्फ नए आवेदन प्राप्त करने के लिए ही खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने पहले ऑनलाइन आवेदन के लिए 15 अक्टूबर आखिरी तारीख तय की थी। इस तारीख तक करीब 50 हजार आवेदन पहुंच चुके थे। लेकिन इस बीच छात्रों की ओर से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की गई।

यह तर्क दिया गया कि मानसून के दौरान इंटरनेट का नेटवर्क खराब होने की वजह से पर्वतीय व दुर्गम इलाकों के छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए। इन तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए शासन ने विभाग को अंतिम तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए। आईटी प्रकोष्ठ ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

2018-19 के 2.41 लाख आवेदन
शैक्षणिक वर्ष 2018-19 में राष्ट्रीय पोर्टल पर दो लाख 41 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें बड़ी संख्या उन छात्रों के आवेदनों की भी है, जिन्होंने नवीनीकरण के लिए आवेदन किए थे। अभी पोर्टल पर इस शैक्षणिक वर्ष के आवेदनों के सत्यापन और जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद पोर्टल आवेदनों के नवीनीकरण के लिए अलग से खुलेगा।

संबंद्धता के प्रमाण पत्र भी जरूरी
ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई शिक्षण संस्थानों ने संबंधित संस्थानों या परिषदों से संबंद्धता के प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। इन सभी संस्थानों को तत्काल प्रमाण पत्र अपलोड करने को कहा गया है। साथ ही ताकीद किया गया है कि संबंद्धता प्रमाण पत्र न होने पर छात्रवृत्ति स्वीकृति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed