Chamoli News: मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, तीन दिन में 11 लोगों पर किया हमला
Chamoli News: नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र में अब तक तीन दिनों में 11 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इनमें पांच स्कूली बच्चे शामिल हैं।
विस्तार
चमोली में के नारायणबगड़ में कुत्तों के आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। मॉर्निंग वॉक पर जा रहे दो लोगों को आज फिर आवारा कुत्ते नें काट लिया। दो कुत्तों को वन विभाग ने पकड़ा भी है।
अब हर आदमी बाजार आने से डर रहा है। जो आ रहे हैं वे सुरक्षा के लिए हाथों में डंडा लिए आ रहा है। ऐसे में बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
महरगांव आपदा: एक साथ जली मां-बेटे की चिताएं; मासूम रुद्राक्ष को पैतृक घाट पर दी गई अंतिम विदाई
चार दिन स्कूलों में छुट्टी
नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारायणबगड़ द्वारा भेजे गए पत्र और जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत इस दौरान अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश वाले विद्यालयों में रा.आइ.का नारायणबगड़, रा.आइ.का नारायणबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तरांचल विद्या निकेतन, रा.प्रा.वि. नारायणबगड़, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पंती, रा.प्रा.वि. नलगांव, रा.उ.प्रा.वि. नलगांव, मॉडर्न चिल्ड्रंस एकेडमी और उत्तराखंड विद्यालय निकेतन शामिल हैं।