{"_id":"67cb0109e1955a74ba035b16","slug":"chamoli-news-pwd-build-temporary-bridge-in-govindghat-which-connect-to-hemkund-sahib-2025-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: गोविंदघाट में लोनिवि ने बनाया अस्थाई पुल, ग्रामीणों की आवाजाही शुरू, चट्टान टूटने से हो गया था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: गोविंदघाट में लोनिवि ने बनाया अस्थाई पुल, ग्रामीणों की आवाजाही शुरू, चट्टान टूटने से हो गया था ध्वस्त
Fri, 07 Mar 2025 07:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:53 PM IST
सार
Chamoli News: गोविंदघाट में पुल टूटने के कारण पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था।
विज्ञापन
गोविंदघाट में अस्थाई पुल बना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोविंदघाट में लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। शुक्रवार देर अपराह्न अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। बीते मंगलवार को गोविंदघाट में चट्टान टूटने से मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। जिसके कारण पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
तब से ग्रामीण नदी पर टिन डालकर आवाजाही कर रहे थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना के दिन ही लोनिवि को अस्थाई पुल तैयार करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने अलकनंदा नदी पर शुक्रवार को अस्थाई पुल बना दिया है। जिससे लोगों को पैदल आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी।