फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: Landslide in Paduli... fearing rain, two families left their homes, administration team inspecte

Chamoli News: पाडुली में भूस्खलन...बारिश से डर, दो परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
सार

नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के पाडुली गांव में रघुवीर बिष्ट के घर का आंगन और रास्ता ध्वस्त हो गया। इससे उनके घर को खतरा हो गया है।

विज्ञापन
Chamoli News: Landslide in Paduli... fearing rain, two families left their homes, administration team inspecte
पाडुली में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर रोज हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गोपेश्वर के पाडुली में भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। एक परिवार ने घर छोड़ मिलन केंद्र में तो दूसरे ने पड़ोस में शरण ले ली है। वहीं प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों परिवारों को तात्कालिक तौर पर सहायता राशि व सामग्री दी।

विज्ञापन


नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के पाडुली गांव में रघुवीर बिष्ट के घर का आंगन और रास्ता ध्वस्त हो गया। इससे उनके घर को खतरा हो गया है। वहीं उनके घर के नीचे राकेश बिष्ट का घर है। उसी के पास वे नया भवन बना रहे थे, भूस्खलन से निर्माणाधीन भवन की दीवार ढह गई। साथ ही उनके पुराने भवन को भी खतरा हो गया है। लगातार हो रही बारिश से दोनों मकानों को खतरा बना हुआ है। रात में अक्सर तेज बारिश हो रही है, ऐसे में भूस्खलन बढ़ सकता है।
विज्ञापन


प्राइवेट विद्यालय के पूर्व शिक्षक राकेश बिष्ट के घर में उनकी पत्नी और बेटी हैं, बेटा बाहर नाैकरी करता है। उन्होंने परिवार के साथ नगर पालिका के सामूहिक मिलन केंद्र में शरण ले ली है। वहीं रघुवीर बिष्ट पूर्व सैनिक हैं और कुछ समय से लकवाग्रस्त हैं। उनकी पत्नी ह्दय की बीमारी से ग्रसित हैं। घर पर बहु और दो पोते हैं। उन्होंने पड़ोस में रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री हादसा: पिता का छलका दर्द...बोले-आंखों के सामने मलबे में ओझल हो गई बेटी, लगाते रहे ढूंढने की गुहार

Trending Videos

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों परिवारों को मदद दिलाने और भवनों की मरम्मत कराने की मांग की। डीएम ने तत्काल तहसीलदार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा।

टीम के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने दोनों परिवारों को तात्कालिक तौर पर सहायता राशि दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों परिवारों को 6500-6500 के चेक, पांच तिरपाल और चार फूड पैकेट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed