फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Meeting of Dev Doli at Anasuya temple Gate, devotees become emotional

Chamoli: अनसूया गेट पर हुआ देव डोलियों का मिलन, भावुक हुए भक्त, 400 दंपती करेंगे अनुष्ठान

Tue, 06 Dec 2022 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Dec 2022 07:54 PM IST
सार

अनसूया मेले में शामिल होने के लिए  ग्राम पंचायत मंडल, खल्ला, बणद्वारा, कठूड़, देवलधार और सगर से (छह गांव) मां ज्वाला की देव डोलियां अनसूया गेट पर पहुंचीं तो सभी डोलियां का मिलन हुआ।

विज्ञापन
Chamoli: Meeting of Dev Doli at Anasuya temple Gate, devotees become emotional
अनसूया मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतानदायिनी शक्ति शिरोमणि माता अनसूया का दो दिवसीय मेला मंगलवार से शुरू हो गया। अनसूया गेट पर डोलियां पहुंची तो देव डोलियों का मिलन देख भक्त भावुक हो गए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अनसूया मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से मेला आयोजन के लिए 15 लाख रुपये देने और अगले मेले तक मंदिर के रास्तों पर 10 शौचालय बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


अनसूया मेले में शामिल होने के लिए  ग्राम पंचायत मंडल, खल्ला, बणद्वारा, कठूड़, देवलधार और सगर से (छह गांव) मां ज्वाला की देव डोलियां अनसूया गेट पर पहुंचीं तो सभी डोलियां का मिलन हुआ। देव डोलियों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान महिलाओं ने ऊंची डांडी-कांठ्यू मां च मां तेरू दरवार..., जय हो अनसूया माता, तेरी जय-जयकार... और ऋषिकुल का डांडा पर मां तेरु दरवार, जय हो अनसूया माता... जैसे मांगल गीत गाकर मां अनसूया का आह्वान किया।
विज्ञापन


अनसूया मंदिर के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल ने सभी देव डोलियों की एक स्थान पर पूजा अर्चना की। उसके बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने डोलियों की पूजा-अर्चना कर कामना की और दोपहर दो बजे मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने देवडोलियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद देव डोलियों ने अपनी बहिन अनसूया से मिलने के लिए मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद राणा, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, भगत सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य राकेश लाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बंणद्वारा ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, मंडल के प्रधान पुष्कर सिंह, सिरोली के प्रधान आरती देवी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन नेगी, विक्रम सिंह और धीरू प्रधान आदि मौजूद रहे।

400 दंपती करेंगे अनुष्ठान
माता अनसूया से संतान कामना के लिए 400 से अधिक बरोही (निसंतान दंपती) अनुष्ठान के लिए अनसूया माता मंदिर पहुंचे। वह मंगलवार रातभर अनुष्ठान करेंगे। मान्यता है कि जिस भी बरोही के स्वप्न में कन्या आती है तो उसे शुभ माना जाता है। सुबह पूजा-अर्चना के बाद दंपती अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाते हैं।


पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
अनसूया मेले को लेकर पुलिस ने अनसूया माता गेट और रास्ते पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि मेले में कई बार असामाजिक तत्व नशीले पदार्थ ले जाते हैं। धार्मिक स्थल पर इस तरह की गतिविधि रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मंदिर जाने वाले सभी यात्रियों के सामान की अच्छी तरह जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed