{"_id":"6ae4ab5aa64941e88209ccb9","slug":"chamoli-helicopter-crash-cm-dhami-expresses-deep-grief-orders-a-detailed-investigation-into-accident-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की विस्तृत जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की विस्तृत जांच के दिए निर्देश
Fri, 30 Oct 2026 08:08 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
चमोली जनपद में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
चमोली हादसे में छह की मौत: चट्टान से टकराया, फिर खाई में गिरते ही हेलीकॉप्टर में लगी आग, जान गंवाने वाले कौन?
विज्ञापन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित करने को भी कहा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाए।
राज्यपाल ने जताया गहरा शोक
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ-ज्योतिर्मठ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।