{"_id":"65d462d7a89a422d8b07fa9a","slug":"chamoli-cracks-in-houses-due-to-landslide-treatment-in-haldapani-gopeshwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: मकानों में लगातार बढ़ रही दरारें...हल्दापानी में भूस्खलन ट्रीटमेंट, सामने आई तस्वीर ने लोगों को डराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: मकानों में लगातार बढ़ रही दरारें...हल्दापानी में भूस्खलन ट्रीटमेंट, सामने आई तस्वीर ने लोगों को डराया
Tue, 20 Feb 2024 02:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:05 PM IST
सार
कार्यदायी संस्था की ओर से भारी मशीनों से भूमि के अंदर ड्रिल की जा रही है जिससे कई मकानों में दरारें आ गई है। दरारें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
चमोली के हल्दापानी में मकानों पर पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के दौरान प्रभावितों के मकानों में दरारें आ रही हैं। साथ ही कुछ मकानों से गंदे पानी का रिसाव भी हो रहा है। सोमवार को बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र के निरीक्षण की मांग की।
विज्ञापन
प्रभावितों ने कहा कि पिछले दो माह से भूस्खलन का ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है। ट्रीटमेंट के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से भारी मशीनों से भूमि के अंदर ड्रिल की जा रही है जिससे कई मकानों में दरारें आ गई है। दरारें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां
विज्ञापन
कहा गया कि कई मकानों से गंदे पानी का रिसाव भी हो रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जल्द एक टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर अनिता देवी, देवेश्वरी, आशा, रोशनी थपलियाल, प्रीति नेगी, गोदांबरी, मीना, रेखा, माहेश्वरी, विनिता, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।