फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Avalanche CM Dhami reached disaster operations center and took updates about glacier broken

Chamoli Avalanche: सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली जानकारी, केंद्र की भी नजर

Fri, 28 Feb 2025 09:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2025 09:18 PM IST
सार

Chamoli Avalanche News: माणा कैंप के पास सुबह करीब आठ बजे हिमस्खलन हो गया। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। रेस्क्यू अभियान जारी है। 

विज्ञापन
Chamoli Avalanche CM Dhami reached disaster operations center and took updates about glacier broken
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली में हिमस्खलन को लेकर अब सीएम धामी ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम अचानक देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से हिमस्खलन की घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह रात को फिर से केंद्र पहुंचे और बचाव कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


Uttarakhand: माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 15 को बाहर निकाला, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमस्खलन प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायुसेना और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर का संचालन फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन स्नो एक्सपर्ट्स की सेवाएं ली जा रही हैं। आईटीबीपी की विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

राज्य और केंद्र सरकार में समन्वय
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में है और प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री से भी बातचीत हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेस्क्यू अभियान में यदि किसी अतिरिक्त एजेंसी की आवश्यकता होगी, तो उनकी मदद तुरंत ली जाएगी।

Chamoli Avalanche CM Dhami reached disaster operations center and took updates about glacier broken

57 मजदूर फंसे, अभी तक 32 को निकाला 

एसडीआरएफ के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दबे थे। अब तक 32 मजदूरों को निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed