फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Avalanche 36 more workers were discharged from Army hospital uttarakhand news in hindi

Chamoli Avalanche: सेना के अस्पताल से 36 और श्रमिकों को मिली छुट्टी, दो दिन बाद औली फिर पर्यटकों से गुलजार

Wed, 05 Mar 2025 01:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर 46 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, जबकि आठ की बर्फ में दबने से मौत हो गई थी। सभी 46 घायलों को हेलिकॉप्टर से सेना के ज्योतिर्मठ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर घायल दो श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि 44 श्रमिक सेना के अस्पताल में ही भर्ती थे।

विज्ञापन
Chamoli Avalanche 36 more workers were discharged from Army hospital uttarakhand news in hindi
घायल श्रमिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माणा हिमस्खलन से रेस्क्यू कर अस्पला लाए गए 36 श्रमिकों को मंगलवार को सेना के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ये सभी श्रमिक अपने घर चले गए हैं। 28 फरवरी की सुबह माणा के पास हुए हिमस्खलन में बीआरओ की कार्यदायी संस्था के 54 श्रमिक चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन


सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर 46 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि आठ की बर्फ में दबने से मौत हो गई थी। सभी 46 घायलों को हेलिकॉप्टर से सेना के ज्योतिर्मठ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर घायल दो श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि 44 श्रमिक सेना के अस्पताल में ही भर्ती थे।
विज्ञापन


एक श्रमिक को अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी, वहीं मंगलवार को 36 अन्य श्रमिकों को भी छुट्टी दे दी गई। अब सात श्रमिक ही अस्पताल में भर्ती हैं। सेना अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि इन श्रमिकों को मामूली चोटें आई थीं जिनका स्वास्थ्य सामान्य होने लगा है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज किए श्रमिकों का तहसील प्रशासन की ओर से भी पूरा विवरण एकत्रित किया गया। उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सभी जानकारियां एकत्रित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद औली फिर पर्यटकों से गुलजार

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते प्रशासन ने औली में पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी थी। दो दिन औली में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहने के बाद मंगलवार को यहां आवाजाही शुरू कर दी गई। मंगलवार को फिर औली पर्यटकों से गुलजार हो गया।

ये भी पढ़ें...Chamoli News: गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

माणा में हिमस्खलन की घटना के बाद मौसम विभगा की चेतावनी के चलते प्रशासन ने एहतियातन औली सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी थी। रविवार और सोमवार को औली में पर्यटक नहीं पहुंच पाए, जिससे औली की वादियों में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार सुबह बारिश हुई, लेकिन बाद में मौसम सामान्य होने पर पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दे दी गई। वहीं औली में 105 पर्यटकों ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की चेयर लिफ्ट का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed