फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central universities Admission 2020-21: Entrance exam date extended

देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 28 Apr 2020 12:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Apr 2020 12:38 AM IST
सार

  • सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
Central universities Admission 2020-21: Entrance exam date extended
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश के 18 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले को होने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीयूसीईटी के आवेदन की तिथि बढ़ गई है। अब इस परीक्षा के लिए 23 मई तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सीयूसीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी। कोरोना लॉकडाउन के बीच इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा में यूजी व पीजी कोर्सेज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूसीईटी के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


जबकि रिसर्च प्रोग्राम्स में दाखिला चाहने वालों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। एससी, एसटी को यूजी, पीजी के लिए 350 रुपये और रिसर्च प्रोग्राम्स के लिए 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यहां करें आवेदन

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। यूजी कोर्स की परीक्षा 30 मई, पीजी की 31 मई और रिसर्च कोर्स की परीक्षा छह व सात जून को होनी थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

अब इसकी नई तिथियां घोषित की जाएंगी। फिलहाल, इसकी आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : https://www.cucetexam.in/

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed