फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Will do competitive examinations for the last time this year

सीबीएसई नहीं कराएगा प्रतियोगी परीक्षाएं, अब इनके हाथों होगी कमान..

Wed, 15 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
CBSE Will do competitive examinations for the last time this year
परीक्षा

सीबीएसई अब प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं करवाएगा। अब एक एजेंसी के हाथों में कमान सौंपी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस साल आखिरी बार प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के पास प्रतियोगी परीक्षाओं के बोझ और हर साल होने वाले विवादों के चलते केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का गठन कर दिया है। हाल ही में इस एजेंसी को 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि एजेंसी अगले वर्ष से ही परीक्षाएं कराने की स्थिति में आएगी। सीबीएसई करीब 40 लाख छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाएं हर साल कराता है। सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक एनटीए के गठन के बावजूद इस साल यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), इंजीनियरिंग की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट), केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) सहित सभी परीक्षाएं सीबीएसई ही कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जल्द ही जेईई मेन और नीट का नोटिफिकेशन भी जारी होने वाला है। एनटीए की कार्यप्रणाली के मुताबिक साल में दो बार प्रतियोगी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जानी हैं। इसकी तैयारी में एनटीए को करीब एक साल का वक्त लग जाएगा।

सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक इस साल सीबीएसई परीक्षाएं कराएगा तो दूसरी ओर एनटीए बतौर ट्रेनी सभी परीक्षाओं की प्रक्रिया को समझेगा। ताकि अगले वर्ष देशभर में परीक्षा केंद्रों सहित सभी तैयारियां वक्त रहते की जा सकें।


गौरतलब है कि हर साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में गड़बड़ियों की वजह से सीबीएसई की फजीहत होती है। माना जाता है कि सीबीएसई के पास 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम का भी बोझ है। इस वजह से भी परेशानियां आ रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed